फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण में काटे जाएंगे गलत नाम

Wed, 01 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिला सचिवालय में हुई। बैठक एडीसी नवीन आहूजा की देखरेख में हुई।
एडीसी आहूजा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत मतदाता सूचियों से अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाना तथा पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाया जाना है ताकि मतदाता सूचियों को त्रुटि मुक्त किया जा सके। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट बनाने का अनुरोध किया ताकि मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मतदान केंद्र पर नियुक्त बीएलओ द्वारा अपने मतदान केंद्र से संबंधित मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं की पड़ताल की जाएगी। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो मौके पर बीएलओ की ओर से संबंधित व्यक्ति के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करके मतदाता सूचियों में नाम शामिल करवाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें