फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चंदाखेड़ी आम्बवाला चौक का नाम डॉ. आंबेडकर चौक रखने की मांग

Thu, 26 Feb 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीसी को दिए मांग पत्र को दिखाते समाजसेवी संगठन के पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
व्यासपुर। कस्बा व्यासपुर से साढौरा जाने वाली सड़क पर स्थित चंदाखेड़ी आम्बवाला चौक का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखने की मांग उठाई गई। समाजसेवी फूलचंद रत्तुवाला, श्योराम फोरमैन व पूर्व सरपंच जगमाल सिंह ने डीसी को मांगपत्र सौंपकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की। मांगपत्र में कहा गया है कि प्रदेश सरकार महान विभूतियों के नाम पर चौक व सार्वजनिक स्थलों का नामकरण कर रही है। इसी क्रम में इस चौक का नामकरण भी किया जाए। मांगपत्र पर दर्जनों गांवों के सरपंचों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें