फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अजात आश्रम के साथ रिटर्निंग वाल बनाने की मांग

Wed, 05 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। साढौरा मार्ग स्थित सरस्वती अजात आश्रम में मुख्य मार्ग तक रिर्टनिंग वाल बनाने जाने की मांग आश्रम के महंत व सेवादारों ने की है। यह मांग आश्रम की बाढ़ से सुरक्षा के मद्देनजर की गई है।
महंत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती, सेवादार प्रमोद वर्मा, अरविंद, संजय कुमार, चंद्रमोहन का कहना है कि सरस्वती नदी पर गांव भील छप्पर की तरफ से नदी के समीप रिटर्निंग वाल को बनाने का कार्य शुरू किया गया था। परंतु दीवार को सरस्वती अजात आश्रम में निशान साहिब के पास आकर छोड़ दिया गया हैं। इससे सरस्वती नदी के पानी के तेज बहाव से कटाव होने की आशंका है।
विज्ञापन

नदी का पानी सरस्वती अजात आश्रम में प्रवेश कर सकता है, जिससे आश्रम को काफी नुकसान होगा। महंत व सेवादारों ने बताया कि यदि जल्द ही रिटर्निंग वाल को बिलासपुर-साढौरा पुल तक नहीं बनाया तो मानसून सीजन में नदी के तेज बहाव का पानी आश्रम में प्रवेश करके भारी नुकसान पहुंचा सकता है। महंत ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह सरस्वती बोर्ड व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। उन्हें केवल आश्वासन देकर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शायद विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। उनकी प्रशासन से मांग है कि पूरे बिलासपुर का वेस्ट पानी जो सरस्वती नदी में गिराया जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए। पाइप दबाकर कस्बा के दूषित पानी को पुल से आगे छोड़ा जाएं ताकि आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था आहत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें