फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेल लाइन योजना पर काम शुरू कराने की उठाई मांग

Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। यमुनानगर करनाल व यमुनानगर चंडीगढ़ रेल लाइन का काम जल्द शुरू करवाने के लिए सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की ओर से मुख्यमंत्री व रेलमंत्री को मांगपत्र भेजा है। मंडल प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में पदाधिकारी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा से मिले।
विधायक को मांगपत्र भेजकर काम शुरू करवाने को लेकर बात की। मित्तल ने बताया कि इसकी छायाप्रति केंद्रीय रेल मंत्री के नाम पर मेल व डाक से भेजी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से दोनों क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभ होगा। इससे रोजगार के अवसर सृजन होंगे। मित्तल ने कहा की छोटे व मध्यम व्यापारियों को सामान के परिवहन में आसानी होनी। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे सेवा के समय में सुधार से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक घनश्याम दास ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संजय मित्तल, प्रवीण वर्मा, विपिन गुप्ता, संजय शर्मा, दीपक कपूर, विशाल गुप्ता, पुलकित गर्ग, हर्षित कांबोज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें