फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छह पटवारियों का निलंबन वापस लेने की उठाई मांग

Sat, 31 Jan 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मांगों समर्थन में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते पटवारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को मांगों के समर्थन में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने का मुख्य उद्देश्य हाल ही में छह पटवारियों के निलंबन के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था।
पूर्व प्रधान अभिषेक पटवारी, जिला संयोजक देवी चरण फौजी, नरेंद्र पटवारी, दीपक वालिया, अंकुश शर्मा, गौरव राणा, संदीप कुमार, मनिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, रविंद्र सिंह, सोवित सैनी, रणजीत सिंह ने बताया कि गिरदावरी एवं खराबा वेरिफिकेशन का कार्य वर्षों से बिना सरकारी टेबलेट, निजी मोबाइल फोन के माध्यम से, सीमित संसाधनों व सीमित समय में किया जाता रहा है। जिस प्रक्रिया को आधार बनाकर छह साथियों को निलंबित किया गया है, वही प्रक्रिया आज सभी पटवारियों द्वारा अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरदावरी मौका पर लापरवाही मान कर पटवारियों का निलंबन न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि पूरे राजस्व विभाग का मनोबल गिराने वाली है। धरने के दौरान सरकार से मांग की गई कि निलंबित सभी छह पटवारियों का निलंबन तुरंत रद्द किया जाए तथा भविष्य में बिना संसाधन दिए कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस सांकेतिक धरने के बावजूद अपना रवैया नहीं बदला, तो आने वाले समय में यह आंदोलन, तेज व लंबा किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें