फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी पंजीकरण को खत्म करने की उठी मांग

Wed, 01 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान लोगों को जानकारी देते संघ के पदा​धिकारी। संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। कोहिनूर आधुनिक संघ का 18वां स्थापना दिवस मंगलवार को नीलकंठ पैलेस चौराही रोड व्यासपुर में मनाया गया। इस मौके पर वहां पर अलग-अलग गांव से संघ के ग्राम प्रधान और सदस्य पहुंचे। इस दौरान योजनाओं का लाभ पाने की लिए शादी पंजीकरण के प्रावधान को खत्म करने की मांग उठाई गई।
संघ के अध्यक्ष मामचंद रत्तूवाला और उपाध्यक्ष स्नेहलता ने संघ के कार्यों की जानकारी दी। पूर्व लोकसभा अंबाला प्रत्याशी फूलचंद रत्तूवाला बसपा नेता प्रकाश सिंह पाखी, पूर्व सरपंच जगमाल सिंह चंदा खेड़ी, अर्जुन सिंह रणजीतपुर डायरेक्टर को-ऑपरेटिव सोसायटी, श्योराम व्यासपुर, नाथीराम मिल्क खास ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

अध्यक्ष रत्तूवाला ने कहा कि आज सरकार लोगों को जो योजनाएं देने का काम कर रही हैं, वह बाबा साहब की बदौलत पहले से मौजूद हैं। सरकारें आती हैं और चली जाती हैं, गरीबों से हर पार्टी का सिर्फ वोट का नाता है और कुछ नहीं। आज सरकार किसानों को मुआवजा देने के लिए गिरदावरी करवा रही है और मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने शादी पंजीकरण प्रमाण पत्र को रद्द करने की मांग की क्योंकि जब शादी का कार्ड और जांच की जाती है तो इसकी शर्त पर ही कन्यादान दिया जाता है। सरकार की बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ लेना बहुत कठिन है। जब सरकार अपने और मंत्रियों के भत्ते व वेतन बढ़ाने में समय नहीं लगाती तो आम जनता और कर्मचारियों के लिए नियम और शर्तें क्यों लागू किए जाते हैं। स्नेहलता ने लोगों से संघ से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें