फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लंबित मांगों का समाधान करने की उठाई मांग

Fri, 08 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से आठ अप्रैल से शुरू की गई राज्यव्यापी हड़ताल वीरवार को 30वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।
प्रधान विजेंद्र सिंह व रिंकू कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी दमकल कर्मचारियों के समर्थन में एक मई से हड़ताल पर है। संघ की राज्य कमेटी ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को 11 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि तब तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने कहा कि दमकल और सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से आने वाले दिनों में जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दमकल स्टेशनों पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की जगह अकुशल रोडवेज चालकों और होमगार्ड्स की तैनाती कर रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। साथ ही महंगी दमकल गाड़ियों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई जिलों में आग बुझाने के दौरान होमगार्ड घायल हुए हैं और दमकल गाड़ियों के हादसे भी सामने आए हैं। उन्होंने 16 फरवरी को फरीदाबाद के गांव मुजेसर स्थित स्टील फैक्ट्री में आग बुझाते समय शहीद हुए दो दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग दोहराई। यूनियन ने पेरोल और कौशल निगम कर्मचारियों को नियमित करने, दमकल ऑपरेटर पदों पर समायोजित करने तथा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में राहत देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें