फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी दफ्तरों में जेनरेटर लगवाने की उठाई मांग

Fri, 20 Mar 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर तहसील में बिजली आने का इंतजार करते लोग। पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। शहर के एसडीएम, तहसीलदार व नगरपालिका कार्यालय में जेनरेटर की सुविधा नहीं है। सरकार को करोड़ों का राजस्व देने वाले इन कार्यालयों में बिजली गुल होने पर काम रुक जाता है और घंटों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
कई बार इसकी मांग करने पर भी सरकार व प्रशासन की ओर से इसके लिए जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोग भुगत रहे है। आए दिन शहर में घंटों बिजली गुल रहती है। ऐसे में बिना बिजली के कार्यालयों में कोई ऑनलाइन कार्य नहीं हो पाता है। मजबूरन लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहरवासी रामकुमार, सुंदरलाल, जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि सरकार को एसडीएम कार्यालय, तहसील व नगरपालिका से करोड़ों की आमदन होती है। परंतु इन कार्यालयों में जेनरेटर की सुविधा नहीं है। तहसील में रजिस्ट्री व अन्य कार्यों से सरकार को करोड़ों की आमदनी होती है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में वाहनों की रजिस्ट्रेशन से सरकार को भारी आय है। नगरपालिका भी लोगों से एनओसी व हाउस टैक्स से भारी आमदनी करती है। परंतु सुविधा के नाम पर इन कार्यालयों में जेनरेटर तक नहीं है। इसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. लाभ सिंह नाचरौन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यालयों में जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें