फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बस्ती में शौचालय बनाने की उठाई मांग

Wed, 07 Aug 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। बस्ती में शौचालय बनाने की मांग लेकर मंगलवार को दर्जनों लोग डीसी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। यह लोग रादौर रोड रेलवे फाटक के पास स्थित स्लम बस्ती में रहते हैं। कई साल पहले सरकार की ओर से बस्ती की ओर से 18 शौचालय बनवाकर दिए थे, लेकिन वह बंद हो गए। जिस कारण लोगों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है।
बस्ती के लोग आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण विनायक, जिला सचिव राहुल भान, ब्लॉक अध्यक्ष विकास जैन, ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह के नेतृत्व में डीसी से मिलने पहुंचे थे। डीसी कार्यालय में नहीं पहुंचे। इस पर डीसी के पीए आनंद कुमार ने लोगों की समस्या सुनी। इसके लिए नगर निगम, पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पहुंचे भारत, सरिता, निकेश, सचिन, श्रवण, शेखर, प्यारेलाल, रवि, विशाल, गया राम, अमर, विक्की, अजय बताया कि वे सभी रादौर रोड रेलवे फाटक के पास इंडस्ट्रियल एरिया की स्लम बस्ती में रहते हैं। उनकी बस्ती में शौचालय न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई साल पहले सरकार ने उन्हें बस्ती में 18 शौचालय बनाकर दिए थे।
कई महीने के बाद यह शौचालय जाम हो गए। सभी शौचालय ओवरफ्लो होने लगे। जिसकी जांच की तो पता चला कि उनका सेप्टिक टैंक बंद हो चुका है। इस दौरान पता चला कि नगर निगम ने जहां सेप्टिक टैंक बनाया था वह निजी संपत्ति है। संपत्ति मालिक ने कुछ महीने बाद उनका टैब बंद कर दिया। कई महीनों से शौचालय बंद हैं और लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर वे नगर निगम अधिकारियों से भी मिले थे।
विज्ञापन

कई बार शिकायत भी दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शौचालय न होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। महिलाओं को शौच जाने के लिए दिनभर इंतजार करना पड़ता है। अंधेरा होने पर महिलाएं घर से बाहर निकलती हैं। इससे उनकी सुरक्षा दांव पर लगती है, वहीं जहरीले जीवों व जानवरों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से शौचालय बनवाने की गुहार लगाई। डीसी के पीए ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें