फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगत सिंह चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग

विज्ञापन
 जिला महामंत्री को ज्ञापन सौंपते महाकाल ग्रुप के पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। भगत सिंह चौक पर छोटी प्रतिमा लगाए जाने के विरोध में रविवार को महाकाल ग्रुप के युवा एकत्रित हुए। युवा नेहरू पार्क में एकत्रित होने पहुंचे युवाओं को पुलिस ने वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद युवा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय पहुंचे। विधायक ने अपनी ओर से जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला को ज्ञापन लेने के लिए भेजा। महाकाल ग्रुप के युवाओं ने चौक पर लगी प्रतिमा को बदलकर निर्धारित ऊंचाई की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। इस अवसर पर महाकाल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू, प्रदेश अध्यक्ष अरुण पंवार, जिला अध्यक्ष शम्मी गुप्ता, दीपक शर्मा, अशोक यादव, भारत और कृष्णा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें