फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोर्ट परिसर में पार्किंग बढ़ाने की मांग, डीसी को भेजा पत्र

Sat, 27 Jun 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने कोर्ट परिसर में पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। उन्होंने उपायुक्त को पत्र भेजकर पार्किंग के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने और जल्द उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोर्ट परिसर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग स्थल छोटा होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी अपने वाहनों के साथ पहुंचते हैं। ऐसे में मौजूदा पार्किंग व्यवस्था जरूरत के अनुरूप नहीं है। यदि अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए तो लोगों को वाहन खड़े करने में राहत मिलेगी और कोर्ट परिसर के आसपास यातायात भी सुचारु रहेगा। बार एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द पार्किंग के लिए अतिरिक्त स्थान चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि अधिवक्ताओं और वादकारियों को इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें