फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंडरपास में सुधार व फुटओवर ब्रिज की मांग

Fri, 03 Apr 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कांग्रेस के पूर्व विस प्रत्याशी रमन त्यागी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

रमन त्यागी ने कहा कि शहर में कई बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने चांदपुर ऑटो मार्केट के सामने स्थित पुराने अंडरपास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बताया कि यह अंडरपास विजय कॉलोनी को जोड़ता था, लेकिन अब इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से अंडरपास की सफाई कर उसे दोबारा चालू करने की मांग की। गांधी नगर से कैंप क्षेत्र को जोड़ने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने की आवश्यकता भी जताई गई।
उन्होंने कहा कि बरसात में अंडरपास में पानी भरने से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है, बैठक में कमल विनायक, कर्ण सिंह, बलविंदर सिंह, दीपक, विनोद, विश्वास शर्मा, प्रेम चंद कश्यप, केशर सिंह, विजय पाल, सुरेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें