फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नपा भंग कर पंचायत बहाली की मांग बुलंद

Fri, 26 Jul 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। साढौरा में नगरपालिका को भंग करने की आवाज बुलंद हो चुकी है। लोग दोबारा पंचायत बहाली की मांग कर रहे हैं। वहीं नगरपालिका भंग करने व पंचायत बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को युवा पंचायत संघर्ष समिति के तत्वाधान में बाजार में रोष मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
यह निर्णय प्रधान राजू सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। सैनी ने बताया कि रोष मार्च सुबह 10 बजे सरस्वती स्कूल से शुरू होकर बाजार से होता हुआ गेस्ट हाऊस पर संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि कस्बावासियों की राय जाने बगैर थोपी गई नगरपालिका से प्रत्येक वर्ग दुखी हो चुका है। कस्बे में अधिकतर छोटे किसान व मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। लोग नगरपालिका के करों का बोझ सहने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता सुधीर भल्ला व अंकित अग्रवाल ने कहा कि नगरपालिका शासन में लोगों को सुविधा मिलने की बजाए असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। समिति के उपप्रधान मनीष गुप्ता पिंकू ने कहा कि सीएम नायब सैनी स्वयं किसान वर्ग से होने के कारण हमारा दर्द समझ सकते हैं। इसलिए हस्ताक्षरित पत्र उन्हें सौंपकर नगरपालिका को भंग करके पंचायत बहाल करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

चमन कश्यप ने कहा कि नगरपालिका शासन में अफसरशाही व अव्यवस्था की भरमार होने से लोग इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। नगरपालिका शासन में नगर की हालत नरक से भी बदतर हो गई है। पंकज सैनी, हरीश गुजराल व काका खुल्लर ने कहा कि पंचायत बहाली तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। इस बैठक में संदीप गुप्ता, हंसराज डांग, पूर्व पंच राजू सैनी, मास्टर फकीरिया सैनी, जय गोपाल राणा व राजकुमार कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें