फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खुले में कचरा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 12 Nov 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। नगर पालिका की ओर से सफाई कर्मचारी रादौर को साफ रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, बावजूद इसके शहर को साफ रखने में कामयाब नहीं हो रहे। अगले दिन उतना ही कचरा शहर के मुख्य चौक-चोराहों पर देखने को मिल जाता है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से मांग की कि खुल में कचरा गिराने वाले लोगों की पहचान कर जुर्माना की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रादौर निवासी राजेश, अभिषेक, अभिनव, अमित, रोहित आदि ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी कितनी भी सफाई करवा लें, पर जब तक कचरा डालने वाले जूस कार्नर, इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले दुकानदारों पर लगाम नहीं लगाई जाती, तब तक शहर को साफ रखना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कई बार सुबह के समय लोग गीता कॉलोनी से कॉलेज रोड पर कचरा डालते देखे गए हैं। कई बार अंधेरे का फायदा उठाकर भी लोग यहां कचरा डाल जाते हैं। ऐसा करने से उन्हें मना किया गया, पर वह नहीं माने। नगर पालिका को ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें