संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे एनसीसी सीएटीसी शिविर का रविवार को छठा दिन रहा। सेकेंड ऑफिसर नीरज कुमार व विनोद सेठी व थर्ड ऑफिसर संजीव कुमार ने जेडी जेडब्ल्यू का वॉलीबाल फाइनल मैच करवाया। डेल्टा कंपनी विजेता रही। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह ने सम्मानित किया।
शिविर का समापन छह जून को होगा। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिंह के नेतृत्व में लगाया गया है। सुबह पांच बजे कैडेटों ने पीटी एक्सरसाइज के बाद योगाभ्यास किया। एएनओ संजीव नागरा ने योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार आसनों का अभ्यास करवाया। वहीं सूबेदार रूप सिंह के नेतृत्व में हवलदार अमरीक सिंह ने सभी जेडी व जेडब्ल्यू कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया और अभ्यास करवाया।
इसके बाद मेडिकल विषय पर अतिथि व्याख्यान हुआ। समाज में कैडेटों का योगदान विषय पर एएनओ थर्ड ऑफिसर पुनीत बावरा ने व्याख्यान दिया। फर्स्ट ऑफिसर अंजू गंभीर व नीरज कुमार ने कैडेट्स का सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ग्रुप सॉन्ग व ग्रुप डांस में चयन किया। इसके बाद बॉस्केटबॉल मैच के सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए। फिर फाइनल मैच करवाया गया। इस दौरान एसएम शहनाज हुसैन, कैप्टन ममता ऑबराय, कैप्टन उमेश प्रताप वत्स, लेफ्टिनेंट नीरज शर्मा, लेफ्टिनेंट पुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट सचिन शर्मा, केयरटेकर नीलम कुमारी, सूबेदार नारायण, अरुण कुमार, अर्जुन सिंह, बलबीर सिंह, विक्रमजीत सिंह सहित पीआई स्टाफ उपस्थित रहा।