फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, 25 मीटर दूर रेहड़ी पर जा गिरा

Fri, 05 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मोहित। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर-17 स्थित जिंदल अस्पताल मोड़ पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे युवक की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक हवा में उछलकर करीब 25 मीटर दूर एक नारियल की रेहड़ी पर जा गिरा। उसकी बाइक करीब 40 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। जगाधरी की वाल्मीकि बस्ती निवासी 21 वर्षीय मोहित कुमार बुधवार रात करीब दो बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर-17 में जिंदल अस्पताल के कट के पास पीछे से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। टक्कर लगने के बाद मोहित कार के अगले शीशे से भी टकराया और दूर जाकर सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी पर गिरा।
सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि कार की आगे की नंबर प्लेट भी घटनास्थल पर गिर गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल मोहित को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कार चालक के प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के बाद पार्ट टाइम काम करता था मोहित

जगाधरी की वाल्मीकि बस्ती निवासी 21 वर्षीय मोहित कुमार 12वीं कक्षा पास करने के बाद परिवार की आर्थिक मदद के लिए पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह मेहनती और जिम्मेदार था। वह अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहा था। बुधवार देर रात ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय सेक्टर-17 स्थित जिंदल अस्पताल मोड़ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें