फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्राली के कुचलने से डिलीवरी ब्वाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्हैया साहिब चौक पर गन्ने से भरी ट्राली ने बाइक सवार जोमेटो के डिलीवरी स्टाफ को कुचल दिया। गन्ने से भरी ट्राली उसके ऊपर से गुजर गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में पीजीआई में रेफर कर दिया। वहां ले जाने से पहले ही 32 वर्षीय कर्ण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी गार्डन निवासी कर्ण काफी समय से जोमेटो में काम करता था। एक्टिवा पर कंपनी के सामान की होम डिलीवरी करता था। वीरवार दोपहर वह जोमेटो से सामान की होम डिलीवरी करने के लिए जगाधरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कन्हैया साहिब चौक पर राज अस्पताल के सामने पहुंचा तो जगाधरी की तरफ से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने कर्ण को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। एक्टिवा नीचे फंसने से ट्रैक्टर चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें