नशे के विरूद्ध बनाए पोस्टर दिखाते प्रतिभागी व मौजूद शिक्षक। स्कूल
रादौर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी में शुक्रवार को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए लोगों को इससे दूर रहने का संदेश दिया।
अंग्रेजी प्रवक्ता पवन रोहिला ने बताया कि विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग बनाईं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की प्रिंसिपल इंदिरा देवी ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देता है और समाज में उसका सम्मान भी कम हो जाता है। इस अवसर पर विपिन, संत कुमार, रामपाल, सतीश, जसविंद्र, राजेंद्र, प्रवीन, मीणा, रेखा और रूबी मौजूद रहे। संवाद