फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आदिबद्री क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाने पर मंथन

Sun, 18 Oct 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वती उद्गम स्थल के सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास करते चेयरमैन व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2027 आयोजित करने की तैयारियों को लेकर सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने धूमन सिंह किरमच और हरियाणा विद्युत नियामक बोर्ड के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने शनिवार को आदिबद्री स्थित गरुड़ टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आदिबद्री क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर मंथन किया गया।
बैठक में अधिकारियों को आदिबद्री क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था, सुंदरीकरण और यमुनानगर से आदिबद्री तक सड़क पर दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव भी मांगे गए, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक से पहले धूमन सिंह किरमच और मुकेश गर्ग ने आदिबद्री में सरस्वती उद्गम स्थल के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

किरमच ने कहा कि सरस्वती नदी का भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा में विशेष महत्व रहा है। मान्यता और ऐतिहासिक संदर्भों के अनुसार, सरस्वती नदी के तट पर वैदिक साहित्य और भारतीय सभ्यता का विकास हुआ। वेद, ब्राह्मण और उपनिषद जैसे प्राचीन ग्रंथों की रचना और संकलन से भी इस क्षेत्र को जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरस्वती उद्गम स्थल और आदि बद्री क्षेत्र का विकास होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के सीईओ कुमार सुप्रवीन, एसई परमजीत सियाग, नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार, एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, बिजली निगम के एक्सईएन जसमीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें