फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संगठन मजबूत करने पर किया विचार-विमर्श

Tue, 16 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे भाकियू लोक श​क्ति के पदा​धिकारी। संगठन - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। ब्लॉक रेस्ट हाउस व्यासपुर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए किसानों और मजदूरों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इसके अलावा संगठन मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेश पलाका ने पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूनियन किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीन का माजरा निवासी सुरेश पाल और पावनी खुर्द निवासी प्रेम कुमार सहित कई लोगों ने भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष एवं सरपंच गुरमेज सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप अली शेरपुर माजरा, किसान सेल अध्यक्ष संजय, छछरौली अध्यक्ष कामेश, महिला अध्यक्ष अनीता, अनु, जिला महिला अध्यक्ष मेनका, ब्लॉक समिति सदस्य सूरजभान, जिला महासचिव चमन लाल और संजीव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें