फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदल खाते से उड़ाए 91 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में गांव लापरा पत्नी के साथ आ रहे हिमाचल प्रदेश के शिमला के गांव कुंबडा निवासी काशम दीन का एटीएम बदलकर अज्ञात ने उसके खाते से 91 हजार रुपये निकाल लिए। यह धोखाधड़ी अग्रसेन चौक स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ में हुई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के गांव कुंबडा निवासी काशम दीन ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गांव लापरा आ रहे थे। उसका एसबीआई की ब्रांच झीगनीपुर शिमला में खाता है। जब वह रिश्तेदारी में आ रहे थे तो उसे पैसों की जरूरत पड़ी। रुपये निकालने के लिए वह अग्रसेन चौक स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर रुका। जब उसने यहां एटीएम मशीन में अपना कार्ड डाला तो उससे रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह साथ लगते ही केनरा बैंक के एटीएम बूथ में से पैसे निकालने गया। उसने दो बार में अपने खाते से दो-दो हजार रुपये करके चार हजार रुपये निकाले। इस दौरान वहां उसे एक व्यक्ति मिला। जो उससे बातचीत करने लगा। इसके बाद वह एटीएम को अपनी जेब में डालकर कुछ दूर चला। तभी उसके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जब उसने एटीएम जेब से निकालकर चेक किया तो वह एटीएम उसका नहीं थे। वह एटीएम यूनियन बैंक का था। इससे पहले वह अपने एटीएम को ब्लॉक करता, उसके खाते से अलग अलग ट्रांजेक्शन में कुल 91 हजार रुपये निकल गए। आरोप है कि एटीएम बूथ में मिले अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम बदलकर उसके खाते से रुपये निकाले है। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें