फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत, कोरोना संक्रमण की दर घटने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना की संक्रमण दर घटने से स्वास्थ्य विभाग के साथ जिले में आम लोगों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को केवल 77 कोरोना पॉजिटिव केस आए। 189 लोग कोरोना के संक्रमण ठीक हुए। हालांकि कोरोना महामारी से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना से मरने वालों में गांव भटौली निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति हैं। वह ईएसआई अस्पताल में उपचाराधीन थे। जबकि 85 वर्षीय बुजुर्ग शहर के मॉडल टाउन से थे। वह गुलाटी अस्पताल में भर्ती थे। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कराया।
उल्लेखनीय है कि 29 और 31 जनवरी को छोड़ दें तो कोरोना संक्रमित केसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। तीन फरवरी को 81 पॉजिटिव केस, दो फरवरी को 131 केस, एक फरवरी को 119 केस, 31 जनवरी को 155, 30 जनवरी को 107 केस, 29 जनवरी को 150 केस व 28 फरवरी को 104 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन

-----------
जिले में सक्रिय केस हुए 407
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.08 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी का 48.78 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 29368 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 28512 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 407 सक्रिय केस हैं। इनमें से 314 लोग घर पर व 93 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 586408 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 550538 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 1728 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 916 एक्टिव माइक्रोकंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें