फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशी: होली के दिन रादौरी में तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत, सड़क हादसे का हुए शिकार

Tue, 26 Mar 2024 06:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर, यमुनानगर (हरियाणा)।

सार

बाइक सवार दो युवक कार की टक्कर से दस फीट दूर सड़क पर जा गिरे। मृतक नगला साधान का 26 वर्षीय विजय व साथी पवन गंभीर घायल है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में होली के दिन सोमवार को रादौरी गांव में सरकारी स्कूल समीप कार व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार नगला साधान निवासी 26 वर्षीय विजय की मौत हो गई, जो तीन बहनों का इकलौता भाई था। मौत का पता लगते ही परिवार में मातम पसर गया।

विज्ञापन


मामले में रादौर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगते हुए परिजन एसपी से मिले। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही कार कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

नगला साधान गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसके चाचा का बेटा विजय कुमार (26) साथी पवन कुमार (20) के साथ सोमवार किसी काम से बाइक पर रादौर जा रहे थे। इस बीच रादौरी गांव में सरकारी स्कूल के समीप दूसरी दिशा से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार विजय व पवन आठ से दस फीट उछल कर सड़क पर जा गिरे। इससे विजय व पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले सरकारी अस्पताल रादौर ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गंभीर घायल विजय ने दम तोड़ दिया। जबकि पवन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

15 दिन पहले ही खोला था सीएससी सेंटर 
परिजनों के मुताबिक विजय ने 15 दिन पहले ही बुबका चौक समीप सीएससी सेंटर खोला थी। वह तीन बहनों पूजा, पूनम व प्रीति का इकलौता भाई था। जो अविवाहित था। विजय के पिता दर्शन लाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते हैं, जबकि माता सुदेश रानी घर का कामकाज करती है। विजय की मौत से परिवार के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें