फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वृद्ध महिला की मौत, 189 कोरोना के नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की की मौत हो रही है। एक कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। कोविड-19 रिकवरी रेट भी 88.65 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के 189 नए केस आए हैं, जबकि 112 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में कुल 10,566 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें से 9367 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक वृद्ध महिला की मौत चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला को कैंसर था, जिसका इलाज चल रहा था। वहीं पर वृद्ध महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। महिला को इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला और मंगलवार की देर रात को वृद्ध महिला की मौत हो गई। सरकारी गाइडलाइन के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।
जिले में 1015 हुए एक्टिव केस
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 1015 एक्टिव केस हो गए हैं। बुधवार को 872 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया, जिनमें से 45 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 98 मरीज जिले के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती है। बुधवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 230 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,57,085 सैंपल लिए गए, जिनमें से 2,42,978 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जबकि 2265 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
गांव मलिकपुर बांगर, गांव मारवा कलां, गांव रामपुर हेडियान, प्रेम नगर से दो केस, शर्मा गार्डन, मॉडल टाउन से चार केस, गांव कोटडा खास, गांव चगनौली से दो केस, गुलशन कॉलोनी, गांव बैंडी, गांव बुबका, गांव रादौर से दो केस, गांव धौलरा से दो केस, गांव बकाना, शास्त्री कॉलोनी, गांव छोटा बांस से दो केस, पाठक माजरी, गांव छोटा बांस, कृष्ण नगर से दो केस, गांव सलेमपुर खादर, शुगर मिल कॉलोनी से तीन केस, जम्मू कॉलोनी से पांच केस, गांधी नगर से चार केस, कैंप कॉलोनी, गांव साबापुर, गांव बिलासपुर से पांच केस, सरस्वती कॉलोनी से चार केस, गांव छौली, जय सिटी, पुरानी अनाज मंडी से तीन केस, सेक्टर-17 जगाधरी से 13 केस, आजाद नगर से तीन केस, विशाल नगर, सेक्टर-18 जगाधरी से तीन केस, श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी से तीन केस, गांव नाहरपुर, गांव अकालगढ़, गांव खुर्दी, गांव पांजूपुर, गांव ससौली, गांव अरनौली, लक्ष्मी नगर, तिलकनगर से दो केस, गांव टापू कमालपुर से दो केस, फव्वारा चौक, देवी भवन बाजार, सिविल लाइन, रूपनगर से दो केस, बैंक कॉलोनी से छह केस, गुलाब नगर, लक्ष्मी गार्डन, पुराना हमीदा से तीन केस, गांव गोविंदपुरा, गोल्डनपुरी, गांव लवाना, गांव मैहलावाली, महादेव कॉलोनी, स्कूल रोड जगाधरी, दयालपुरी, गांव मुस्तफाबाद, भाटिया नगर, गांव कांसापुर, गांव घिलौर, मधु कॉलोनी, गांव औरंगाबाद, गांव दामला, विश्वकर्मा कॉलोनी, लालद्वारा, विष्णु नगर, गांव गधौली, गांव हरगढ़, गांव मामली, गांव धौड़ंग से तीन केस, गांव सरावां, गांव बहादुरपुर, गांव किशनपुरा, पटेल नगर, गांव झीवरहेड़ी, प्रेम नगर आदि स्थानों से कोरोना संक्रमित केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें