संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी से सटे गांव चनेटी निवासी करीब 65 साल के एक किसान की अचानक खेत में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, अधिक गर्मी और हीट स्ट्रोक (लू ) को मौत की वजह बताई जा रही है।
मृतक के भाई रिषी पाल व रणबीर सिंह ने बताया कि करीब 65 वर्षीय सुरेश कुमार अपने खेत में था। वे भी कुछ दूरी पर थे। शाम के समय वह अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। परिवार वाले उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद सुरेश को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बहुत ज्यादा गर्मी होने के कारण संभवत: सुरेश की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है।