यमुनानगर।
कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में सड़कें सुनसान पड़ी है। सुनसान सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही उतर रहे है। वे भी इन सुनसान सड़कों पर फर्राटा भर रहे है। बाड़ी माजरा निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई गुलशन कुमार छछरौली रोड के त्रिकोणी चौक के पास मोबाइल टावर पर काम करता था। देर शाम को वह अपनी बाइक पर सवार होकर नौकरी के लिए घर से निकला था। सहारनपुर रोड पर जब उसका भाई गुलशन अपनी बाइक पर सहारनपुर रोड के खजूरी मोड के पास पश्चिमी यमुना नहर पुल पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार सीधी टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक उसके भाई को कुचलता हुआ आगे निकल गया। कार के कुचलने से उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
इस बारे में हमीदा चौकी इंचार्ज प्रमोद वालिया का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। कार उतराखंड की है। नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।