यमुनानगर
लॉकडाउन के 17वें दिन भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की तरफ से मानवता की सेवा, धर्म रक्षा व राष्ट्र रक्षा के कर्तव्य का पालन करते हुए इस संकट की घड़ी में गरीब व प्रवासी मजदूरों व जरूरत मंद लोगों के लिए भोजन के 500 पैकेट तैयार करके जिला रैड क्रास समिति के कार्यालय में जमा कराए गए। संगठन के प्रदेश सचिव राजेन्द्र भटली व पार्टी के जिला अध्यक्ष दीवान चन्द मंधार ने कहा कि सभी सरकार के निर्देशों व लॉकडाउन के नियमों का पालन करें, अनुशासन में रहे। ये गलत हैं सोच कर लापरवाह मत बने। उन्होंने कहा कि ये मत सोचें कि हमारे क्षेत्र में तो कोरोना वायरस हैं ही नहीं पर उनको पता होना चाहिए कि कुछ दिनों पहले यह हमारे देश में भी नहीं था। इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहें।