फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 06 Mar 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। छोटी लाइन पर एसडी स्कूल के नजदीक रहने वाले 32 वर्षीय मोनू का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक सात साल से स्मैक पीने का आदि था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की। सेक्टर 17 थाना पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मृतक मोनू के चाचा तरविंद्र सिंह ने बताया कि मोनू शादीशुदा था। उसके पास एक लड़का और एक लड़की है। वह एक फैक्टरी में मजदूरी करता था और पिछले 7-8 साल से स्मैक पीने का आदि था। परिजन रविवार को जब घर पर नहीं थे तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर। आशंका है कि उसने स्मैक के नशे के कारण ही उसने आत्महत्या की है। नशे के चलते वह परेशान भी रहता था उसका परिवार के किसी भी सदस्य के साथ किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ। जांच अधिकारी परमिंदर सिंह ने बताया कि परिवार ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें