फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर किया खुदकुशी का प्रयास

Mon, 06 Mar 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक किशोरी ने पड़ोस में रहने वाली महिला के भाई पर कई बार गलत काम करने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि एक बार आरोपी ने उनके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। दूसरी बार शहर के ब्रदर कैफे में लेकर गलत काम किया। आरोपी से परेशान होकर उसे जहरीला पदार्थ निकलकर जान देने का भी प्रयास किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छप्पर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय लड़की ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दो साल पहले आरोपी कमल से जान पहचान हुई थी। आरोपी अपनी बहन के पास उनके गांव में आता था। उसके माता-पिता व परिवार सदस्य 15 अक्टूबर 2022 को शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि आरोपी कमल उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बीती 14 जनवरी को आरोपी उसे शहर के एक कैफे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी उसका कॉलेज आते जाते भी पीछा करता था और उसे डराता धमकाता था। उससे परेशान होकर बीती 16 जनवरी को उसने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर बचा लिया था। तब उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई थी। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग कराई। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी कमल के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
जगाधरी। एक गांव निवासी व्यक्ति ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने काम से बाहर गए थे। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी समय गांव का ही आदित्य उनके घर में घुस गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उबेटी के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार होगया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें