फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लापता युवक का शव नहर से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तेलीपुरा निवासी 25 वर्षीय अनिल का शव बाड़ी माजरा पुल के पास से पश्चिमी यमुना नहर से मिला है। वह करीब सात दिन से लापता था। परिवार के लोगों का आरोप है अनिल को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। बाद में उन्होंने बताया था कि वह दादूपुर हेड से नहर में कूद गया है। परिवार सदस्यों ने उन दो युवकों पर हत्या करने का शक जताया है। वहीं जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की जा रही है। तेलीपुरा निवासी अनिल कुमार दादूपुर हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया था। वह 20 अगस्त को अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। सुनील कुमार ने बताया कि उनके बेटे अनिल के डूबने की बात उसी दिन शाम को पता लगी थी। जब उसके दोस्तों में से एक की मां ने घर पर आकर बताया। वह मौके पर गए थे। जहां इस बारे में जानकारी जुटाई लेकिन किसी ने भी नहर में छलांग लगाने की बात नहीं कही थी। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें