थाना छछरौली की पुलिस टीम ने तीन शातिर चोर व एक कबाड़ी को गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अरोपियों की पहचान गांव बलाचौर वासी अंकित कुमार उर्फ अंकित पुत्र बबलू, वीरेंद्र कुमार उर्फ रोहित व अंकित कुमार उर्फ बैंगन के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंने चोरी का सामान कल्याण नगर जगाधरी वासी रोहित कुमार पुत्र प्रह्लाद को बेच दिया है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया है।