फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: करनाल के रंभा के पास मिला नहर में डूबे छात्र का शव

Thu, 15 Aug 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में सेल्फी लेते डूबे दसवीं कक्षा के छात्र जम्मू कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय विक्रांत उर्फ अरमान का शव करनाल के रंभा गांव के पास से बरामद किया गया। छात्र के शव को नहर से गोताखोरों की मदद से निकाला गया। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि मंगलवार देर शाम को विक्रांत के हुलिए के अनुरूप ही एक शव करनाल में रंभा नहर से बरामद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों ने कपड़ों व हुलिए के अनुरूप शव की शिनाख्त विक्रांत उर्फ अरमान के रूप में की।
विज्ञापन

बता दें कि तीज के दिन विक्रांत को उसके दो दोस्तों ने फोन कर बुलाया था और फिर तीनों पश्चिम नहर के पास घूमने चले गए थे। इसके बाद विक्रांत घर नहीं लौटा। घर न लौटने पर उसकी मां गीता ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी तलाश की। कुछ पता न चलने पर उसने थाना गांधी नगर में शिकायत दी। पुलिस ने विक्रांत के मोबाइल की सीडीआर निकाल कर अंतिम कॉल का पता लगाया। उसे अंतिम फोन करने वाला उसका दोस्त था। उसे थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह विक्रांत का दोस्त है। तीज वाले दिन वह, विक्रांत और एक अन्य दोस्त नहर किनारे घूमने चले गए थे। वहां पर नहर के बहते पानी के साथ सेल्फी लेते समय अचानक पैर फिसलने से विक्रांत नहर में बह गया। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। डर की वजह से उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया था। जिसके बाद पुलिस ने विक्रांत की नहर में तलाश शुरू कर दी। मंगलवार देर शाम करनाल के रंभा गांव के पास नहर से विक्रांत का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें