यमुनानगर। सीआईए-1 टीम ने अवैध हथियार व एक कारतूस के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ के गांव रिठानी निवासी हिमांशु के रूप में हुई। हिमांशु ड्राइवरी करता है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। सीआईए प्रभारी राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाडीमाजरा पुल समीप युवक अवैध हथियार के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। मौके पर जाकर युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। संवाद