यमुनानगर। रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे यार्ड में एक व्यक्ति का शव मिला हहै। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसएचओ थाना जगाधरी बौद्धराज ने बताया कि सोमवार दोपहर को सूचना मिली थी कि यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ने हल्के काले रंग की जैकेट, सफेद बिंदादर कमीज, सैंडो बनियान पहनी थी। दाहिने हाथ की उंगली में तांबे का एक छल्ला है, जिसमें लाल रंग का नग लगा है। संवाद