यमुनानगर। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के लिए जिले के लोगों ने टोल फ्री करने की मांग की है, ताकि कांवड़िए टोल पर बिना शुल्क दिए अपनी यात्रा को सुचारू रूप से जारी रख सकें। इसके लिए ग्राम पंचायत भंभौली व अन्य लोगों ने डीसी को पत्र लिख कर कांवड़ियों के लिए टोल फ्री करने की मांग की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने एनएचएआई को पत्र लिख कर नियमानुसार टोल फ्री करने को कहा है।
डीसी ने जो पत्र लिखा है उसके अनुसार दो अगस्त तक कांवड़ यात्र को टोल मुक्त रखने को कहा गया है। लाखों की संख्या में पंजाब, हरियाणा हिमाचल, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ लेने जाते हैं। वह अनेकों वाहनों का प्रयोग करते हैं। जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में उन्हें भारी भरकम टोल देना पड़ता है।