फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आत्महत्या के मामले में एसपी को दी शिकायत

Sat, 27 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आत्महत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाखुश युवक के भाई ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में पहुंच कर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत दी है। एसपी गंगाराम पूनिया ने प्रतापनगर पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। गांव टूंडे की टपरिया सफीलपुर के नितिन शर्मा ने बताया कि उसका छोटा भाई साहिल 23 अप्रैल को घर से किसी काम से बाइक पर गया था। इसके बाद उसके भाई ने उसके जीजा को एक वीडियो भेजी थी। जिसमें कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद साहिल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कुछ लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। साहिल के भाई अमित का कहना है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें