फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेडिकल कॉलेज के काम का डीसी ने लिया जायजा

Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव पांजूपुर में बन रहे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का वीरवार को जिले के नवनियुक्त डीसी पार्थ गुप्ता ने जायजा लिया। उन्होंने वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री, कितने वर्कर कार्य कर रहे तथा बिल्डिंग का निर्माण कार्य कब तक पूरा हो जाएगा इसके बारे में भी बात की। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ने डीसी को बताया कि बिल्डिंग का 45 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। दिसंबर 2025 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्थ गुप्ता ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज लगभग 20 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य पर 1122.71 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी तथा 500 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में ही मेडिकल वेस्ट तथा दूसरे प्रकार के वेस्ट के लिए एसटीपी का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

यहां पर अस्पताल भवन, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग, पेरामेडिकल, फिजियोथेरेपी कॉलेज, ऑपरेशन थियेटर, डॉक्टरों के लिए रिहायशी भवन, प्रशासनिक खंड, लाइब्रेरी, लेक्चर हॉल, लड़के तथा लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, मल्टीपर्पस एग्जामिनेशन हॉल, रैन बसेरा, सब स्टेशन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, ऑर्थो सहित अन्य विभागों के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें