फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नीलामी से अधिक पेड़ काटने पर डीसी सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Sat, 28 Feb 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। नौशहरा गांव में पंचायत द्वारा नीलाम किए गए पेड़ों से अधिक कटान के मामले में जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। उपायुक्त ने मामले की जांच के लिए व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह की देखरेख में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में जिला वन मंडल अधिकारी और साढौरा के बीडीपीओ को शामिल किया गया है। डीसी ने कमेटी को तीन मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।गांव निवासी रामकुमार ने 29 जनवरी को इस संबंध में एसडीएम व्यासपुर और बीडीपीओ साढौरा को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि पंचायत की ओर से करीब तीन माह पहले 295 सफेदा के पेड़ों की नीलामी की गई थी, लेकिन सरपंच ने निर्धारित संख्या से अधिक पेड़ कटवा दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार अतिरिक्त कटान से लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।मामले की प्राथमिक जांच बीडीपीओ के निर्देश पर एसईपीओ बृजेश शर्मा, जेई पुनीत, सचिन, नरेश कुमार, संदीप कुमार और सचिन राठी की टीम ने की। जांच में सामने आया कि 295 के बजाय 326 पेड़ काटे गए। इतना ही नहीं, 48 पेड़ों के ठूंठ भी मौके से गायब मिले।शिकायतकर्ता रामकुमार का कहना है कि जांच में उनके आरोपों की पुष्टि हुई है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पंचायत की संपत्ति की भरपाई सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें