फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहीदी दिवस पर निकलने वाले नगरकीर्तन को लेकर डीसी ने दिए दिशा निर्देश

Thu, 13 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन के आयोजन को लेकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जिला में नगर कीर्तन यात्रा 18 नवंबर को साढौरा से शुरू होकर कपाल मोचन में रात्रि ठहराव करेगी। 19 नवंबर को कपाल मोचन से शुरू होकर बूड़िया रात्रि ठहराव होगा। 20 नवंबर को बूड़िया से शुरू होकर जोड़ियों गुरुद्वारा में रात्रि ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को नगर कीर्तन यात्रा जोडिय़ो गुरुद्वारा से शुरू होकर झींवरहेड़ी रात्रि ठहराव होगा। नगर कीर्तन यात्रा 22 नवंबर को झींवरहेड़ी से कुरुक्षेत्र क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त महावीर प्रसाद, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डीएफओ संदीप सैनी, डीएसपी कंवलजीत सिंह, व्यासपुर की बीडीपीओ आस्था गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें