फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 13 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी। स्कूल
विज्ञापन
रादौर। शहर के डीएवी स्कूल में नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों के लिए युवा संसद कार्यक्रम करवाया गया। इसमें समकालीन समाज में अपराध व भ्रष्टाचार विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई और महिला व बाल अपराध, भ्रष्टाचार पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान जीएसएल और एमपीओडी जैसे संसदीय सत्र करवाए गए। प्राचार्य रमन कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को राजनीति, प्रशासन व सामाजिक मुद्दों की समझ विकसित करने में सहायक हैं। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार गर्वित को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता के रूप में दिव्यांशी चुनी गईं। सर्वश्रेष्ठ वक्ता का सम्मान श्रुति और तनु को मिला। कार्यक्रम में सक्रिय, उत्कृष्ट भागीदारी के लिए वेधा व आयुष को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी चुना गया। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें