फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीसी ने एसडीएम दफ्तर का लिया जायजा

Fri, 24 Apr 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करतीं डीसी प्रीति। डीआईपीआरओ - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। उपायुक्त प्रीति ने एसडीएम कार्यालय जगाधरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया और रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर भी जांचा। उन्होंने एसडीएम विश्वनाथ व अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में स्वच्छता का उच्च स्तर बनाए रखा जाए। उन्होंने कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और नियमित सफाई पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल को साफ रखने की जिम्मेदारी स्वयं लें। इस मौके पर एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार व अनूप कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें