फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीसी ने एसडीएम कार्यालय के साथ खेल मैदान किया निरीक्षण

Fri, 17 Apr 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली के राजीव गांधी खेल परिसर का औचक निरीक्षण करने पहुंची डीसी प्रीति व अन्य अ​धिकारी। डीआईपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। डीसी प्रीति ने वीरवार को छछरौली के राजीव गांधी खेल परिसर, एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने राजीव गांधी खेल परिसर में खेल सुविधाओं, सफाई, खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध संसाधनों व रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। यह बहुत ही खुशी की बात है कि यहां से बच्चे व युवा खेलने आते हैं। यहां पर बच्चों को अनुभवी कोच की देखरेख में खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि अनेक बुराइयों से भी हम दूर रहते हैं। खेलों से आपसी भाईचारे की भावना पैदा होती है। इसलिए मैदान में स्वच्छ वातावरण देना जरूरी है।

इसके बाद डीसी ने एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण कर जनसेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। एसडीएम कार्यालय में कार्य के लिए आना-जाना लगा रहता है, इसलिए लोगों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। इसके बाद तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसीलदार से पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, इंतकाल व अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर पेपरलेस रजिस्ट्री की ओर विशेष जोर दिया जाए। कार्यालय के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें समय-समय पर शौचालय की सफाई करते रहे तथा पीने के पानी की उचित व्यवस्था बनाए रखें ताकि बाहर से आने वाले लोगों को शौचालय व पीने का पानी उपलब्ध हो सके। इस दौरान छछरौली एसडीएम रोहित कुमार, तहसीलदार आनंद रावल, छछरौली थाना प्रभारी राजपाल, छछरौली सरपंच रीटा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें