फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ड्यूटी पर जा रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बडौली गांव के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार के गिरने के बाद कुचल दिया। मृतक की पहचान कलेरां गांव निवासी विशेक (25) के रूप में हुई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने चचेरे भाई काका सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मृतक मोहड़ा गांव स्थित सात्विक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। रोजाना की तरह बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह अपनी बाइक पर काम जाने के लिए निकला था। तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गिर गया। ट्रैक्टर का दाहिना अगला टायर शरीर के ऊपर से गुजर गया। शोर मचाने पर आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत मौके से भाग गया। मृतक विशेक शादीशुदा था और उसकी महज एक साल की छोटी बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें