फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने किया मंडी का निरीक्षण, सड़कें टूटी मिली, वाटर कूलरों पर लगा था जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की सभी अनाज मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। डीसी पार्थ गुप्ता ने बुधवार को अनाज मंडी जगाधरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहूं खरीद के लिए की गई तैयारियों की पोल खुलकर सामने आ गई। इस दौरान मंडी में टूटी सड़कें मिली। यहां ठंडे पानी के लिए जो वाटर कूलर लगे हैं उन पर जंग लगा हुआ था। डीसी ने एक अप्रैल से पहले सारी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि किसानों को कोई दिक्कत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पार्थ गुप्ता ने किसानों से अपील की है कि वे मंडियों में अपनी फसल को सुखा कर लाएं। खरीद एजेंसियों की ओर से सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी पर ही फसल की खरीद की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसान की फसल की खरीद समय पर हो और उठान भी समय पर हो ताकि सीजन के समय मंडी में भीड़ न हो। सरकार द्वारा निर्धारित नमी का ही आंकलन करें और जो भी फसल का एमएसपी है वह किसानों को दें। किसी भी किसान के साथ धांधली न हो। उपायुक्त ने मार्केट कमेटी के सचिव को निर्देश दिए कि वह मंडी में आम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था रखे। सभी शौचालय, पीने के पानी व बिजली की व्यवस्था दुरुस्त हो। मंडी में फसल की सुरक्षा को नजर रखते हुए पुलिस की व्यवस्था रखें। मंडी में जो शेड हैं उनको साफ करवाया जाए।
डीसी ने बताया कि जगाधरी मंडी में दो नए वाटर कूलर लगाए जाएंगे, इससे पहले चार वाटर कूलर मंडी में लगे हुए हैं। उनकी मरम्मत करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मंडी में दो फड़ों की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि सीजन के दौरान किसानों की फसल सुरक्षित फड़ों पर रखी जाए। जिले में सात मंडी, एक खरीद केंद्र व पांच सब यार्ड हैं। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव ऋषिराज, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान मनीष कुमार, संरक्षक जगबीर, एसडीओ अंकित शर्मा सहित मंडी एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें