बाढ़ अपने पीछे तबाही छोड़ गई है। सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ। जिनकी पूरी मेहनत पानी में डूब गई। किसी के खेत भूमि कटाव में बह गए। कहीं बाढ़ के बाद खेत में केवल रेत ही रेत हैं। हालात देखकर किसानों के आंसू फूट पड़े। मंलगवार डीसी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। वहीं बरसाती नदियों का भी निरीक्षण कर बाढ़ रोकने के लिए व बचाव कार्य देखें। डीसी मुकुल कुमार ने बिलासपुर व छछरौली खंड कोट-डारपुर मार्ग, प्रताप नगर बिलासपुर मार्ग, सोम नदी पर गांव भंनौली व ललहाड़ी कलां के बीच बन रहे पुल, रामपुर गेंदा पुल तथा साढ़ौरा में नकटी नदी के सड़क पर पानी फैलने से हुए बर्मों के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बर्म तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए ताकि बरसात के मौसम में आवागमन सही ढंग से हो सके। डीसी ने रामपुर गेंदा के पुल के नजदीक पुलिया के पास से कटे सड़क के बर्म तुरंत ठीक करने के निर्देश भी दिए।