संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी साहब, हम गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं, हमारी सहायता करो। डीसी ने महिला की समस्या पर संज्ञान लिया और एसपी को निराकरण के लिए शिकायत भेज दी। डीसी ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सभी अधिकारियों के साथ लोगाें की शिकायतों का समाधान किया। समाधान शिविर के समापन के बाद लोगों को बाहर खड़ा देख डीसी कार्यालय से बाहर निकलकर समस्याएं सुनने लगे।
उन्हेड़ी गांव की महिला सोमवती ने डीसी कैप्टन मनोज कुमार को दी शिकायत में कहा कि साहब, हम गरीबों की कोई नहीं सुनता। उनके साथ लोग मारपीट करते है। परिवार सारा दुखी है, महिला की बात सुन कर डीसी तुरंत हरकत में आए और उन्होंने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करने के लिए पुलिस कप्तान गंगाराम पूनिया को लिखा।
डीसी ने वहां खड़े लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, हम आप लोगों की शिकायत सुनकर उनका हल करने के लिए बैठे है, सभी को न्याय मिलेगा। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जिला सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों में अधिकारी बैठकर लोगों की शिकायत सुनकर उनका हल कर रहे है।
साबापुर की पूनम ने घर पर मोटर लगवाने की बात डीसी के सामने रखी। डीसी ने कहा कि अभी लो, डीसी ने तुरंत डीडीपीओ को निर्देश देते हुए कहा कि यह काम कब तक पूरा होगा। दो दिन में इस कार्य को पूरा करके हमें बताए। तीन-चार लोगों ने डीसी के सामने आधार कार्ड से संबंधित शिकायत रखी।