संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में करीब 95 शिकायतकर्ता परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी, आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड संबंधित अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया गया।
शिविर के दौरान एसडीएम सोनू राम ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय से संबंधित मकान का नक्शा तथा नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड और राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई आदि के अलावा क्राइम संबंधित समस्याएं सुनी गई और सभी मौके पर ही समाधान किया गया।
इसी कड़ी में भूपेन्द्र सिंह निवासी छछरौली, ब्रह्म प्रकाश शिवपुरी, भीम सैन पटरी मोहल्ला की परिवार पहचान पत्र में जो भी कमी थी उसको मौके पर ही ठीक किया गया। इसी प्रकार हरजीत सिंह निवासी कांसापुर, राकेश कुमार दुर्गा गार्डन, दिलीप शर्मा गांधीनगर, किलो निवासी तिगरा का आधार कार्ड अपडेट किया गया।