फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरमराई सफाई व्यवस्था देख डीसी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी गिरीश अरोड़ा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ नगर निगम जगाधरी क्षेत्र में पानी की निकासी व नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया। चरमराई सफाई व्यवस्था को देखकर डीसी ने नाराजगी जाहिर की और खामियों को तुरंत दूर करने के लिए निगम आयुक्त को निर्देश जारी किए।
उन्होंने प्रकाश चौक जगाधरी के नजदीक नाले का निरीक्षण किया। नाले से निकाली गई गाद साइड में डाली गई थी। इसके अलावा सफाई कर्मियों ने सेफ्टी जैकेट व हाथ में ग्लब्स नहीं पहने थे। निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक और सफाई दरोगा अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बतरा फैक्ट्ररी के निकट नाले का भी निरीक्षण किया। नाले से गाद सही प्रकार से नहीं निकाली गई थी और कवर्ड नाले की सफाई नहीं की गई थी। नाले की दीवार की साम्रगी बिखरी पड़ी थी और निगम के एमई और जेई मौके से गैर हाजिर पाए गए। उन्होंने गौरी शंकर मंदिर जगाधरी के नाले की भूमिगत दीवार टूटी होने के कारण नाले का पानी नजदीकी आवासीय क्षेत्र में चल रहा था। दो नालों के मिलने के स्थान पर निर्माण कार्य सही नहीं था। निगम के कार्यकारी अभियंता रवि ओबराय और मुख्य सफाई निरीक्षक एस चोपड़ा को इस समय के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी के पास नाले का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी थी और कुछ हिस्से में जेसीबी से सफाई करना जरुरी था। संबंधित अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए गए। कुष्ठ आश्रम के नजदीक नाले के निरीक्षण के दौरान नाले में गाद भरी पाई गई और इसे जेसीबी मशीन से निकालने के निर्देश दिए। बरसाती पानी को पंचायत भवन की ओर ले जाने वाली अंडर ग्राउंड पाइप लाइन पूरी तरह से बंद पाई गई। जिसे खोलने के लिए तुंरत कार्रवाई, सेक्टर-17 जगाधरी में एक स्क्रीनिंग चेंबर के निर्माण के निर्देश दिए। यह निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी गिरीश अरोड़ा ने हाइडल कॉलोनी के नजदीक नाले के पानी की निकासी अवरूद्ध पाई गई। जिसके लिए इन नालों से तुंरत गाद निकालने तथा स्क्रीनिंग चेंबर बनाने और सीवरेज के खुला पानी के बहने पर निगम अधिकारियों को समय का समाधान करने के निर्देश दिए। संत निश्चल स्कूल के नाले के निरीक्षण के दौरान एमई और जेई अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा हीरा पेट्रोल पंप विष्णु नगर और नजदीक जोडिया गुरूद्वारा पर स्थित नालों का निरीक्षण किया और पाई गई। इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रवि ऑबराय सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें