फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में सचिवालय तो शाम को ठेके पर लोगों ने किया हंगामा

Thu, 27 Apr 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशाप। थाना फर्कपुर क्षेत्र अंतर्गत गोल्डनपुरी कॉलोनी में शराब का ठेका खोलने के विरोध में लोगों ने बुधवार को सचिवालय में पहुंच कर जबरदस्त हंगामा किया। लोगों ने सचिवालय के गेट पर बैठ कर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह समझा बुझा कर शांत किया और वापस भेजा। मगर शाम होते होते एक बार फिर से लोगों ने कॉलोनी में हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ सुभाष चंद्र ने लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार शाम को भी कॉलोनी के लोगों ने हंगामा किया था। मौके पर पहुंचे एक्साइज विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों पर लोग शांत हुए थे। बुधवार सुबह ठेके बंद कराने की मांग को लेकर लघु सचिवालय पहुंच गए। उनके साथ वार्ड नंबर-7 से पार्षद कुसुम के पति एवं भाजपा नेता राकेश त्यागी भी थे। यहां कॉलोनी के लोगों ने डीसी को ज्ञापन देकर ठेका हटवाने की मांग रखी। मगर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद कॉलोनी निवासी भड़क गए और लघु सचिवालय के गेट पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। हालत बिगड़ते देख आनन-फानन में हुडा चौकी प्रभारी पहुंच गए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
बाक्स:
शाम तक बनी रही तनावपूर्ण स्थिति:
बुधवार शाम को कॉलोनी के लोगों ने एक बार फिर से ठेके के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं थीं। उनकी मांग थी कि शराब का ठेका कॉलोनी से बंद किया जाए। इसकी सूचना मिलते ही थाना फर्कपुर पुलिस व एक्साइज विभाग के अधिकारी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों में महिलाओं की संख्या काफी थी। ऐसे में मौके पर महिला पुलिस को भी बुलाया गया। महिला पुलिस देर शाम तक प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास करती रही। शाम तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी और अधिकारियों व प्रदर्शनकारियों में बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन


बाक्स:
ठेके के पास ही है मंदिर और स्कूल
 कॉलोनी निवासी किरण देवी, बब्ली, संतोष, सोनिया, सीता राम, शिवानी, सुमित, आशा, वीना, शारदा, शकुंतला, अंग्रेजो देवी, तारा चंद, राहुल, सुमन, निर्मला, शारदा, कमला, सरला ने बताया कि ठेका की जगह गलत है। यह मुख्य रास्ता है, जहां से हर रोज महिलाएं व लड़कियां गुजरती हैं। इसके अलावा ठेके के पास ही मंदिर और आश्रम है। साथ ही दो स्कूल भी है। इसलिए यहां नियमानुसार ठेका नहीं खुल सकता। इसके अलावा कालोनी में ठेका खुलने से युवाओं में नशा बढ़ जाएगा।
बाक्स:

मौका मुआयना करवा लिया है : सेवा सिंह
डीईटीसी एक्साइज सेवा सिंह का कहना है कि मौका मुआयना करवा लिया गया। लोगों की मांग पर पैमाइश भी करवाई गई है। ठेका नियम के मुताबिक है। लोगों की समस्या को सुना जा रहा है और सहमति बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। बुधवार शाम को भी विभाग के अधिकारी मौके पर ही है। प्रयास है कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें