संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में आयोजित 48वें युवा महोत्सव में रनरअप ट्रॉफी जीती। कॉलेज के प्रतिभागियों ने छह विधाओं में पहला व छह विधाओं में दूसरा स्थान अर्जित किया।
कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि प्रतिभागियों ने अथक मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों, संगीत विभाग अध्यक्ष डॉ. नीता द्विवेदी, पंजाबी विभाग अध्यक्ष डॉ. गुरशरन कौर व फाइन आर्ट विभाग अध्यक्ष विकास वालिया सहित अन्य टीम इंचार्ज को बधाई दी।
वहीं, संगीत विभाग अध्यक्ष डॉ. नीता द्विवेदी ने बताया कि विजेता टीम के अंकों के आधार पर कॉलेज ने रनरअप ट्रॉफी जीती है। उन्होंने कहा कि विजेता टीम के प्रतिभागी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेंगे। कॉलेज की टीम ने इंग्लिश एलोकेशन, फोक सांग जनरल, हिंदी डिबेट विपक्ष, संस्कृत डेक्लामेशन, कोलॉज, रंगोली में पहला स्थान अर्जित किया है। क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल इंडियन सोलो, फोक सांग हरियाणवी सोलो, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग व कार्टूनिंग में दूसरा स्थान पर रहीं।